घाटशिला, जनवरी 12 -- झारखंड के घाटशिला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बुरुडीह डैम में रविवार की शाम जमशेदपुर के सोनारी और डिमना से पिकनिक मनाने आए लोगों पर बोलेरो चढ़ गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। इनमें कई बच्चे भी हैं। चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान बोलेरो में बैठे रसोइया को चालक समझ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की निगरानी में उसका अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार बंगाल के गोपीबल्लभपुर से पिकनिक मनाने आए थे। घटना में कृष्णा पाल का पैर टूट गया है, जिसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से एमजीएम रेफर किया गया है, वहीं, अन्य घायल वरुण विश्वकर्मा, संतोष महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.