भभुआ, जनवरी 2 -- रोहतास जिला के तिलौथू स्थित तुतला भवानी के पास अपने मित्र के साथ गया था दर्शन-पूजन कर पिकनिक मनाने तुतला भवानी से लौटने के दौरान दतियांव के पास रात में नौ बजे हुई दुर्घटना शुक्रवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक से कराया गया शव का पोस्टमार्टम (पेज तीन) भभुआ/चैनपुर, हिन्दुस्तान टीम। भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ-चैनपुर पथ में दतियांव मोड़ के पास गुरुवार की रात 9:00 हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका साथी घायल हो गया। मृतक 16 वर्षीय नीरज कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी बनारसी प्रसाद का पुत्र था। यह दुर्घटना तब हुई जब नीरज अपने मित्र के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। भभुआ थाना के सब इंस्पेक्टर शकील अहमद खान ने शव का पंचनामा कर शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप...