जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- पिकनिक प्रेमियों के लिए रोमांचक स्थल बना गुमरो पहाड़ मंदिर फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित गुमरो पहाड़ मंदिर पिकनिक और पर्यटन के लिए एक रोमांचक स्थल के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह विशाल पहाड़ अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पहाड़ से निकलता निर्मल जल, चारों ओर फैली हरी-भरी वादियां और मनोरम दृश्य पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जामताड़ा से बस या भाड़े के वाहन से आसानी से गुमरो पहाड़ पहुंचा जा सकता है। जामताड़ा से इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। नववर्ष के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। पहाड़ के विभिन्न स्थानों पर लोग परिवार व मित्रों के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेते नजर आते हैं। गुमरो पहाड़ के आसपास कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.