सीवान, जनवरी 2 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में नए साल के आगमन के साथ ही सुबह से युवाओं में इसे सेलिब्रेट करने को लेकर उत्साह भरा हुआ था। नहा धोकर नए कपड़े पहने जगह जगह युवाओं की टोली जमा हुई और अपने अपने चुने गए स्थानों पर पिकनिक मनाने निकल पड़े। शोर शराबे से दूर युवाओं ने प्रकृति के बीच पेड़ पौधों के आसपास एकांत में पिकनिक स्पॉट चुना। टोली में शामिल युवा अपने अपने घरों से खाना पकाने के बर्तन लिए और खुद से ही खाना बनाकर नए साल का जश्न मनाया। घरों में महिलाओं ने भी घर की साफ सफाई के बाद तरह तरह के पकवान बनाकर नए साल की शुरुआत की। छोटे बच्चों के लिए नए साल का पहला दिन किसी जश्न से कम नहीं था। नए कपड़ों में सजे बच्चों ने बड़ों से नए साल पर आशीर्वाद प्राप्त किया । वहीं युवाओं ने बेहतर भविष्य के लिए परिश्रम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.