पिकअप हादसे में घायल महिला मजदूर की मौत, गांव में मातम
छपरा, जून 18 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर नौ दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल तीसरी महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे का विवरण मृतका रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी बिनटोलिया गांव निवासी स्व. रामसागर बीन की 60 वर्षीय पत्नी लालसा देवी बताई गई है। उसने गड़खा क्षेत्र के भैंसमारा स्थित श्रीनिवास हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर दाउदपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
अन्य पीड़ितों की स्थिति परिजनों ने बताया कि इससे पहले इसी हादसे में घायल चपरैठी गांव निवासी कलपती देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बेबी देवी की मौत 13 जून को पटना में इलाज के दौरान हो गई थी। इन दोनों मौतों के बाद अब लालसा देवी की मौत से पीड़ित परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.