पिकअप हटाने को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 25 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप हटाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर निवासी दीपचंद्र पुत्र श्रीराम ने दिए तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र आदित्य गोदाम पर सामान लेने गया था। इसी दौरान चालक अरविंद ने पिकअप सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। वाहन हटाने के लिए पकौली बाजार निवासी धीरेन्द्र, उसके साले उदित तथा अन्य लोगों ने आदित्य के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपित उनके घर पहुंचे और ईंट व जनरेटर के हैंडल से हमला कर दिया, जिससे शोरूम का शीशा टूट गया तथा परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। दीपचंद्र ने अपनी पुत्री रेशिका के घायल होने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.