भागलपुर, जुलाई 21 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब से लदे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि बीती रात मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर कटिहार की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मनिया पुल के पास वाहन जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Purnia News: चारपहिया वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पुलिस को देखते ही पिकअप चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम ...