सोनभद्र, अप्रैल 9 -- खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र स्थित दरमा मोड़ पर एक पिकअप से 107 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देश पर सुबह चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच एक पिकअप आ रही थी चेकिंग किया गया तो गांजा बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने अभियुक्त इन्दल यादव नीवासी जयमोहनी थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली, लवकुश यादव निवासी रतुआ थाना रायपुर रंजीत यादव निवासी जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया है और वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया है। थाना प्रभारी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.