पिकअप से भिड़ी कार, रिटायर शिक्षक और बहू की मौत
आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर तरफकाजी गांव के सामने बुधवार भोर में हुए सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक और उनकी बहू की मौत हो गई, जबकि पौत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। हादसे के शिकार सभी लोग एक परिवार के हैं और लखनऊ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला अकटहा गांव निवासी 75 वर्षीय शिवचंद क्षेत्र के इंटर कॉलेज भानीदास से शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस समय वे बीमार चल रहे थे। मंगलवार को परिवार के लोग उन्हें पीजीआई ले गए थे। शिवचंद के साथ उनकी बहू 45 वर्षीय ललिया पत्नी स्व. अवनेंद्र, पौत्र 25 वर्षीय आदित्य रोशन पुत्र स्व.अवनेंद्र, 22 वर्षीय आराधना पत्नी आदित्य रोशन और 19 वर्षीय राज पुत्र गुलाबचंद्र लखनऊ गए थे। देर रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.