पिकअप से बिहार भेजी जा रही 72 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। पिकअप से बिहार भेजी जा रही 72 पेटी अंग्रेजी शराब लार पुलिस ने राम-जानकी मार्ग पर सुतावर मोड़ के समीप से बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।लार थाने की पुलिस शुक्रवार की रात सुतावर मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। अचानक एक पिकअप तेज गति से आते हुए नजर आया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान 72 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने पिकअप में सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गोविंद साहन निवासी डोलछपरा व बिट्टू यादव निवासी मझौलीराज कोतवाली सलेमपुर शामिल हैं। सीओ गौरव सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.