पिकअप से बिहार भेजी जा रही 55 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद
देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी-बिहार बार्डर के मेहरौना चेकपोस्ट पर लार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से बिहार भेजी जा रही हरियाणा निर्मित 55 पेटी शराब बरामद किया। साथ ही पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर भी फर्जी नंबर लिखा गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया। वहीं चालक के पास से बरामद मोबाइल के जरिये पुलिस अब सरगना तक पहुंचने में जुटी हुई है।उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मेहरौना चेकपोस्ट पर रात को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि लार रोड की तरफ से एक पिकअप आ रही है, जिसमें हरियाणा निर्मित शराब है। सूचना के बाद लार पुलिस सक्रिय हो गई और एक-एक वाहनों की जांच करने लगी। इस बीच एक तेज रफ्तार पिकअप आई, पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 55 पेटी हरियाणा निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.