मोतिहारी, जनवरी 8 -- सुगौली। थाना के छपवा बेतिया रोड में श्रीपुर चौक के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बुधवार को एक पिकअप से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक को भी हिरासत में लिया है। जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर गाड़ी ले जा रहा था। पुलिस हिरासत में लिया गया चालक मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिला के महाराजपुर थाना के मऊ गांव निवासी हिसाबी लाल अहिरवार का पुत्र सुनील अहिरवार बताया जाता है। पुलिस ने गाड़ी की जांच में छुपा कर रखा 353.55 लीटर (547 बोतल) विदेशी शराब बरामद किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेतिया की ओर से दिल्ली नंबर एक पिकअप वैन से विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.