फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- शमसाबाद । दिल्ली जा रही एटा डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस पिकअप से बचने के प्रयास में हजियापुर गांव के पास सड़क किनारे खड्ड में जा घुसी। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद यात्री घबराकर बस से बाहर निकलने लगे। कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। बस के खड्ड में घुसने के बावजूद किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बच गया। यात्रियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। हजियापुर के पास सामने आए पिकअप से बचने के प्रयास में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस सड़क से उतरकर खड्ड में जा घुसी । हादसे के बाद यात्रियों ने बस से उतरकर दूसरे वाहनों का सहारा लिया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी...