सासाराम, अगस्त 5 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिक्रमगंज-नटवार पथ पर कोल्हा मोड़ के पास बुधवार को पिकअप वैन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के सैंसड गांव निवासी मिथलेश पांडेय के रूप में हुई है। वहीं घायल सोनू चौधरी को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हादसा विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...