पीलीभीत, मार्च 1 -- जहानाबाद। बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में सीएनजी प्लांट के चौकीदार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र के बरेली हाईवे पर ग्राम जतीपुर के समीप शनिवार रात दस बजे हुआ। जनपद बरेली के कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी सत्येंद्र कुमार अपनी बाइक से सीएनजी प्लांट में डयूटी करके घर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर सड़क किनारे एक गन्ने का ट्रक खड़ा हुआ था। बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े गन्ने के ट्रक को बचाने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल एंबुलेंस से भिजवाया। जिला अस्पता...