सिद्धार्थ, मई 10 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर बुढ़नईया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को पिकअप से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।शनिवार दोपहर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी निवासी दीपक (22) पुत्र प्रभु व पवन (15) पुत्र राजू निषाद बाइक से अपने बुआ के घर पिपरी मस्जिदिया गांव बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बुआ के गांव से कुछ दूरी पहले ही शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर बुढ़नईया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर बाइक पिकअप से टकरा गई। यह भी पढ़ें- पिकअप की ठोकर से बकरी चरा रहा युवक घायल इसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सड़क किनारे पड़े दोनों को तड़पते देख राहगीरों की भीड़ जम...