गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के गोपालमठ बाजार के समीप बुधवार को सड़क किनारे खड़ी पिकअप से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उस पर सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर शहाबुद्दीन टोला निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा के पुत्र सुभाष चंद्र कुशवाहा और सुबोध प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों गोपालगंज शहर से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे में शादी की खरीदारी को जा रहीं मां-बेटी घायल गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में बुधवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में भिखारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.