अररिया, अप्रैल 26 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा बाजार के समीप एक गोदाम से भरगामा बाजार से कालाबाजारी का एक पिकअप चावल जब्त किया गया। साथ ही गोदाम को सील कर दिया गया है। छापेमारी में एसडीओ फारबिसगंज अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व मे किया गया। छापेमारी में बीडीओ शशिभूषण सुमन, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एमओ गणेश कुमार समेत सशस्त्र बल मौजूद थे। बताया गया कि थाना क्षेत्र के भरगामा वार्ड संख्या एक में पिकअप पर एसएफसी गोदाम का टैग लगा 90 बैग चावल लदे होने की सूचना मिली। एसडीओ के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में चावल के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। यह भी पढ़ें- 130 कुंतल खाद्यान की कालाबाजारी, कोटेदार पर केस साथ ही गोदाम को भी जब्त किया गया है, जिसे विधिवत जब्ती सूची बनाकर भरगामा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.