मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने बीती रात मिश्रपुर गांव नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक पिकअप से चार मवेशी बरामद किया। जबकि वाहन छोड़कर तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बरामद मवेशी को गोशाला में सुपुर्द कर दिया है। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में मवेशी लादकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मिश्रपुर गांव के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख चालक नहर पुलिया के पास पिकअप खड़ी कर भाग निकले। पिकअप से कुल चार मवेशी बरामद हुए। पिकअप चंदौली जिले के मनिहरा बाजार के एक टेंट हाउस का नाम पेंटिंग किया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.