गाजीपुर, मार्च 14 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की अल सुबह सियाड़ी गांव के समीप ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर पिकअप वाहन से आठ पशुओं को बरामद किया। पुलिस को देखते ही मौके से पांच तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में आठ पशुओं को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर लादा गया था। एक पशु की वाहन में ही मौत हो गई थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल थे। पशु चिकित्सा विभाग के पैरावेट कर्मी उपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर चोटिल पशुओं का उपचार किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मामला पंजीकृत कर पशु लदे वाहन छोड़कर भाग गए पांच तस्करों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बरामद वाहन को सीज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.