शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- जैतीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार रात चोरी की घटना सामने आई। चोर पिकअप वाहन से आए और किसान की चौपाल पर बंधी दो भैंसों को खोलकर अपने साथ ले गए। गांव निवासी श्रीराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शनिवार रात अपनी चौपाल पर सो रहे थे, जहां उनकी चार भैंसें बंधी थीं। देर रात कुछ लोग पिकअप गाड़ी से पहुंचे और दो भैंसों को खोलकर वाहन में लाद लिया। आहट होने पर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन चोर भैंसों को लेकर गौहापुर की ओर निकल गए। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी का पीछा किया गया, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.