पिकअप सवार चोर दो भैंस खोल ले गए, ग्रामीणों में रोष
बदायूं, जून 10 -- बिसौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में पशु चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के रहने वाले रामकेश पुत्र जीवाराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर पिकअप से गांव पहुंचे और गांव की दक्षिण दिशा में स्थित उनके मकान से दो भैंस खोलकर ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह जागने पर हुई। पशुओं के गायब मिलने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित और ग्रामीणों ने घटनास्थल व गांव के बाहर पड़ताल की तो वहां पिकअप वाहन के पहियों और भैंसों के पैरों के निशान मिले। यह भी पढ़ें- पिकअप सवार चोर दो भैंस खोल ले गए, ग्रामीणों में रोष इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर भैंसों को वाहन में लादकर हाईवे की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और चोरी गई भैंसों की बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.