पिकअप सवार चोरों ने महमदा से चुराई खस्सी
समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- पूसा। पूसा के हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड-6 से करीब दर्जन भर खस्सी (बकरी) की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामला सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास की बताई गई है। चोरो ने घटना को पिकअप के सहयोग से अंजाम दिया। घटना की जानकारी लोग को तब हुई, जब रात में एक व्यक्ति पेशाब करने बाहर निकला। जिसे देख पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौजूद लोगों की मानें तो इस दौरान मो सोहैल की 2, मो हारून की 1, मो.अख्तर की 3, सोगारथ राम, अदहिन राम, उमेश राय की एक-एक खस्सी की चोरी बताई गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 21 गोवंशीय पशु किया जब्त मामले की पुष्टि सरपंच प्रतिनिधि रंजीत झा एवं वार्ड सदस्य मो.नासिर ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.