बलरामपुर, अप्रैल 29 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गौ-तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने गोवध के लिए तस्करी कर ले जाए जा रहे चार गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए दो आरोपियों मुन्ना कुमार यादव निवासी बेतिया बिहार व कासिम निवासी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार तस्करों में एक अन्तर्राज्यीय व एक अन्तर्जनपदीय का होना बताया जा रहा है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की एक पिकअप वाहन तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है, जिसमें गोवंशीय पशुओं को तिरपाल से ढककर महराजगंज जनपद के रास्ते बिहार व नेपाल ले जाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पिकअप समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.