भभुआ, मार्च 25 -- अधौरा। जंगल और पहाड़ से घिरी अधौरा की दुर्गम घाटी और घुमावदार सड़कों से होकर चलनेवाले वाहनों की छत पर बैठकर वनवासी यात्रा कर रहे हैं। ऐसी यात्रा करने से न यात्री मान रहे हैं और न अधिकारी ऐसी यात्रा को रोकने की दिशा में सख्त दिख रहे हैं। यही कारण है कि इस इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार को सुगिया सुगनिया छलका के पास भी इसी वजह से पिकअप पलटी, जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और सामान लोड करने से अनियंत्रित होकर वाहन पलट जाते हैं या यात्री गिर जाते हैं। अधौरा के उदय शंकर प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र रितिक रोशन बस की छत पर बैठकर 30 जून को यात्रा कर रहा था। बस जैसे ही तेलहाड़ कुंड व मुरेहड़ा के बीच पहुंची और चालक ने बस मोड़ी तो वह झटका खाकर छत से नीचे आ गिर गया, जिससे उसकी इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.