समस्तीपुर, फरवरी 26 -- रोसड़ा। शहर के सीमावर्ती बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जीरोमाइल सागी चौक के समीप एसएच-55 पर बुधवार को पिकअप और टेम्पो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में गंगा स्नान कर लौट रहे नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का निजी क्लीनिक में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी श्रद्धालु सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर टेम्पो से बेगूसराय की ओर से रोसड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सागी चौक के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने टेम्पो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार महिला-पुरुष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घा...