पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिकअप वैन से ले जायी जा रही 1100 लीटर विदेशी शराब को सदर थाना एवं गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में वाहन के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी चालक रोशन कुमार एवं सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल निवासी मो रियाज के रूप में हुई है। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि पुलिस को देर रात बंगाल से शराब की खेप के पहुंचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गुलबबाग गुंडा चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी की गयी। इसी दौरान एक पिकअप वैन आती दिखी, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई तो इसमें शराब पायी गयी। पूछताछ के क्रम में चालक व खलासी ने बताया कि शराब की खेप को बंगाल से कसबा जा रही थी। उन्हें बताया गया था कि कसबा पहुंचने पर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.