जहानाबाद, फरवरी 26 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी - इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर मीरा बिगहा गांव के समीप बारात से लौट रहे पिकअप वैन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संदर्भ में जख्मी युवक का नाम सुरेंद्र कुमार बताया जाता है। इस संदर्भ में घायल युवक के साथ जा रहे लोगों ने बताया कि वे लोग हुलासगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से बारात कर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक मीरा बिगहा गांव के समीप पिकअप वैन पर सवार एक युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सूचना पाकर घायल युवक को डायल 112 नंबर की पुलिस के द्वारा तत्काल उसे घोसी पीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...