समस्तीपुर, जनवरी 29 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात पिकअप वैन से कुचलकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान मोहनपुर प्रखंड के बेरी बिशुनपुर निवासी स्व संतोष राय की पुत्री छोटी कुमारी (2.5) के रूप में की गई है। संतोष राय की मौत भी लगभग एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद छोटी की मां अंजलि कुमारी अपनी दो छोटी बेटियों के साथ तारा धमौन ग्राम स्थित अपने पिता नागेश्वर राय उर्फ नागो राय के साथ रह रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात पिकअप वैन ने छोटी कुमारी को कुचल दिया। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद छोटी की मां एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनके क्रंदन से अस्प...