बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- पिकअप वैन पलटी, चार लोग घायल तो तीन बकरों की मौत फोटो 25 शेखपुरा 02 - लहना मोड़ के पास सड़क पर पलटी पिकअप वैन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - सिकंदरा मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लहना मोड़ के समीप बकरों व आदमी से लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायलों में फिरोज आलम, मो फाजो, मो चांद एवं बबलू शामिल हैं। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया है। सभी घायल नालंदा जिले के बिहारशरीफ के निवासी हैं। हादसे में तीन बकरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि होली पर्व में बिक्री करने के लिए झारखंड के महनपुर हाट से बकरों की खरीदारी कर वापस बिहारशरीफ जा रहे थे। तभी, लहना मोड़ के समीप वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.