सहरसा, मार्च 17 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना क्षेत्र स्थित एनएच-106 पर सबैला अरहुलिया चौक के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पस्तपार पंचायत के बैलदारी वार्ड 11 निवासी अशोक यादव के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव का 22 वर्षीय कुंदन कुमार, पिता अर्जुन यादव बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पस्तपार थाना से पुअनि अमरजीत कुमार, संतोष सिंह, जितेंद्र कुमार तथा डायल 112 से सअनि विकास सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना लाया गया। परिजनों के अनुसार नीतीश कुमार अपने मोटरसाइकिल से क...