बोकारो, मई 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चरगी मोड़ के पास एक पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार की सुबह 9:30 बजे की है। दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार की। इस घटना में फिदन देवी को सिर में गंभीर चोट आई है और उसका बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है। जानकारी अनुसार प्रखंड के चरगी पंचायत के एटके गांव के दांदू बांध टोला निवासी फिदन देवी (60 वर्ष), सूरज मुनि कुमारी (30 वर्ष) अपने भतीजा अजित कुमार हेम्ब्रम के साथ एक बाइक पर सवार होकर रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के कुसटे गढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.