पिकअप वैन के धक्के से छह साल की बच्ची घायल
गिरडीह, जुलाई 1 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ - चकाई रोड में देवपहाड़ी (बिलोटांड़) के पास मंगलवार को तेज गति से जा रही एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह साल की एक बच्ची रानी कुमारी घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह के एक अस्पताल में ले गए। इस संबंध में बताया कि मंगलवार को बच्ची (रानी) अपने घर के पास थी। इस समय मालवाहक पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में लेकर घायल करते हुए वहां से भाग निकला। इधर ग्रामीणों ने भाग रहे मालवाहक वैन का पीछा करते हुए सिरनाटांड़ हरियाडीह सड़क के पास पकड़ लिया। बाद में उसे देवरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.