दुमका, जनवरी 26 -- दुमका। प्रतिनिधिटोंगरा थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन के धक्का से बाइक सवार 63 वर्षीय वृद्ध मो.उस्मान की मौत हो गई,जबकि बाइक में सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना शनिवार को शाम में हुई थी। मृतक साहिबगंज जिला के बरहरवा के निवासी थे और वे अपने पुत्र के साथ बाइक से दुमका के टोंगरा थाना अन्तर्गत एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। मोड़ के पास पिकअप वैन ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक में सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां वृद्ध की मौत हो गई। युवक का इलाज चल रहा है। नगर थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। ट्रैक्टर के धक्का से बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.