पिकअप वैन के चालक के साथ मारपीट-छिनतई, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरहां चौक स्थित एक निजी विद्यालय के समीप आर्केस्ट्रा ट्रॉली पिकअप वैन को रोककर उसके चालक के साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसके गले से सोने की हनुमानी निकाल ली गई। इसके बाद चालक को पुल के नीचे फेंकने का प्रयास किया। इस संबंध में चालक गरहां थाना क्षेत्र के सुरियाही गांव के सुनील कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सनाठी गांव के सचिन कुमार को आरोपित बनाया है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया।एफआईआर में चालक सुनील कुमार ने कहा है कि दस मई की रात लगभग 12 बजे वह सीतामढ़ी से पिकअप लेकर आ रहा था। गरहां में एक निजी विद्यालय के समीप सचिन ने रोड पर खड़े होकर पिकअप रोक दी। गाली-गलौज करते हुए सचिन कॉलर पकड़ कर पिकअप से खींच कर नीचे ले आया और मारपीट करने लगा। उसने 15-20 अन्य को भी बुला लिया। सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.