मधुबनी, मार्च 12 -- हरलाखी,एक संवाददाता। गंगौर हाई स्कूल के निकट एनएच 227 सड़क के तीखे मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की ठोकर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव निवासी फेकन सदाय के 19 वर्षीय पुत्र सितेश सदाय, लोभित सदाय के 18 वर्षीय पुत्र ललन कुमार एवं झगरू सदाय के 18 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में बताए गए हैं। जिसमे सितेश सदाय की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। जबकि मौके से पिकअप चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है तीनों युवक मधवापुर प्रखंड के बासुकी में एक बारात से वापस घर जा रहा था। जहां गंगौर हाई स्कूल के निकट तीखे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.