हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता गाजीपुर-देसरी मुख्य मार्ग देसरी थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति पत्नी और पुत्र को टक्कर मार दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई,जबकि पति और पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देसरी थाने की पुलिस को दी। वहीं स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी और पुत्र को इलाज के लिए देसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी दीपक पासवान की 37 वर्षीय पत्नी रानी देवी थी। जबकि घायल पति दीपक और अनिका का इलाज किया गया। बताया गया कि मृतका अपने पति के साथ मायके से घर लौट रही थी। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.