दरभंगा, मार्च 22 -- केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के पाराडीह स्थित हनुमान मंदिर से दक्षिण रविवार की सुबह करीब छह बजे पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक पाराडीह गांव के स्व. जगदेव यादव का पुत्र मुन्ना यादव (50) बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है की वह सुबह करीब छह बजे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उत्तर दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वैन की चपेट में वह आ गया। ठोकर लगने के बाद उसका शव वाहन के बंफर में फंस गया और घसीटते हुए करीब एक हजार मीटर तक दक्षिण दिशा में पुलिये तक ले गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही केवटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।मुन्ना यादव परिवार में अकेले था। पत्नी भी करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.