पिकअप वैन की चपेट में आने से ग्रामीण पुलिस घायल
बोकारो, अप्रैल 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनु चौक स्थित पेटरवार ऑटोमोबाइल नामक एक पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वैन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिस अब्दुल समद(68 वर्ष) घायल हो गए। यह घटना दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के सदमा गांव निवासी सह सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिस अपनी लूना मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेने के लिए पेटरवार ऑटोमोबाइल नामक पेट्रोल पंप गया था, तभी एक पिकअप वैन ने उसके पैर में चक्का चढ़ा दिया।इस घटना में उसका पैर फ्रेक्चर कर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.