देवघर, मार्च 30 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार की संध्या लगभग 8 बजे पालाजोरी- दुमका मुख्य मार्ग पर कडरासाल गांव अवस्थित इंडियन बैंक के पास एक पिकअप वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक व्यक्ति एक मवेशी को साथ लेकर दुमका से पालाजोरी की ओर पैदल आ रहा था। इसी क्रम में पलाजोरी की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने उसे टक्कर दे मारी। जिससे घटनास्थल पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आनन-फानन में ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पालाजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 45 से 50 साल के आसपास जान पड़ती है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.