पिकअप वैन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बेगुसराय, मई 8 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित मां चित्र मंदिर सिनेमा हॉल के समीप शुक्रवार की दोपहर चावल लोड पिकअप वैन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सारबकोठी निवासी रामसागर सदा के 45 वर्षीय पुत्र सुलेन सदा के रूप में हुई है।
घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि सुलेन सदा अपनी पत्नी व पुत्रवधू के साथ खरीदारी करने बखरी बाजार आए थे। इस दौरान वे सिनेमा हॉल के समीप एक ई-रिक्शा पर बैठे थे। तभी किसी कारणवश ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। उसी समय अंबेडकर चौक की ओर से आ रहे चावल लोड पिकअप वैन का पहिया उनके सीने पर चढ़ गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.