दुमका, दिसम्बर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तारा मोड़ के पास मुर्गा लोड पिकअप वैन एवं ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में वैन चालक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को सुबह के करीब 4 बजे हुई। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिला के चुरैली गांव का निवासी तबरेज आलम के रूप में हुई है। वह वैन का मालिक सह चालक था। वैन में मुर्गा लोडकर वह मसानजोर से वापस बांका की ओर जा रहा था कि अज्ञात ट्रक ने वैन में धक्का मार दिया। वैन के चालक सह मालिक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि वैन में सवार अन्य दो व्यक्ति बाल बाल बच गए हैं। बताया जाता है कि मो. तबरेज आलग (30) वर्ष चुरैली थाना- बांका, जिला- बांका (बिहार) से अपने पिकअप वैन में पोल्ट्री लोड कर मसानओर से बांका जा रहा था। सुबह करीब 4 को जैसे ही हंसडीहा थाना क्षेत्र ओड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.