मुंगेर, मई 17 -- तारापुर,निज संवाददाता। उत्पाद विभाग एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम हरपुर थाना की पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचना देकर थाना गेट के समीप देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

शराब की बरामदगी इसी दौरान संग्रामपुर की ओर से तारापुर आ रही उजले रंग की पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में वाहन के डाले में रखे बड़े ट्रंक एवं स्टील अलमारी से विभिन्न ब्रांड...