मुंगेर, अप्रैल 2 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना की पुलिस ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक के समीप एक पिकअप वाहन से 1670 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ पुलिस ने वाहन चालक एवं उप चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि, गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। देवघर की ओर से आ रहे पिकअप वाहन पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को मकनपुर चौक के पास पकड़ा। वाहन को थाना लाकर जांच करने पर विभिन्न ब्रांडों के 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। 70 पेटी में 1679 बोतल कुल 629.625 लीटर अंग्रेजी शराब था। मौके से चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, पिकअप वाहन से एक और नंबर प्लेट मिला है। गिरफ्तार चालक राजा कुमार पिता सुरेन्द्र राय,उप चालक वकील...