चंदौली, मई 8 -- चंदौली। चकिया पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृतव में चेंकिग के दौरान लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास पिकअप वाहन से 13 गोवंश बरामद किया है। वहीं दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर मुगलसराय थाने के दुलहीपुर महावलपुर निवासी मोहम्मद हुसैन और आसिफ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...