बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिन्द पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई दो तस्कर गिरफ्तार, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकसोहरा-बेनार मार्ग पर बिन्द अस्पताल के पास मंगलवार की देर शाम पिकअप वाहन से करीब 12 लाख रुपये की शराब बरामद की गयी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 63 कार्टन से अंग्रेजी शराब की 753 बोतल जब्त की गयी है। इनमें महंगी ब्रांड की शराब भी है। इनका बाजार मूल्य 12 लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। इस मामले में गाड़ी मालिक, चालक समेत चार लोगों पर मुकदमा किया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सफेद रंग के वाहन से शराब ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वाहनों की जांच शुरू की गयी है। शक के आधार पर पिकअप को जांच के लिए रोका गया। उसपर आलू लदा था। तला...