पिकअप वाहन से सागौन प्रकाष्ठ के चार नग बरामद
रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। वन विभाग किलपुरा ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से सागौन प्रकाष्ठ के चार नग बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में 4 जून गुरुवार की रात्रि पश्चिमी किलपुरा द्वितीय बीट क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन दरोगा खीमानंद आर्य के नेतृत्व में गश्ती दल ने वाहन संख्या यूके 06 सीबी 0782 पिकअप को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में रखे पानी के ड्रमों के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी के चार नग बरामद किए गए। वन विभाग की टीम को देखते ही चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वन विभाग ने वाहन और बरामद सागौन प्रकाष्ठ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.