चंदौली, जून 10 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लीलापुर फाटक के पास घेरेबंदी कर पिकअप वाहन से दो गोवंश बरामद किया। वहीं एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर अलीनगर थाने के कोरी ग्राम निवासी राकेश पासवान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रामनाथ यादव के अलावा पुलिस कर्मी आशुतोष, महेश पटेल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...