पिकअप वाहन से टकराकर ऑटो सवार युवक की मौत, कई घायल
चंदौली, मई 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चकिया मार्ग पर स्थित गोड़टूटवा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप एवं ऑटो आमने सामने टकरा गया। इस दौरान ऑटो सवार बिहार के युवक 20 वर्षीय गोविंद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही अन्य ऑटो सवार घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है।
घटना का विवरण बिहार प्रांत के कैमूर भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रभु कुमार, 18 वर्षीय रविंद्र, 18 वर्षीय उमेश, 20 वर्षीय गोविंद और सोनभद्र जिले के मांची थाना क्षेत्र के सियरिया गांव निवासी 20 वर्षीय अवधेश एवं 20 वर्षीय श्याम बिहारी गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करने जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.