पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में तस्करी में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बिहार राज्य भोजपुर जिला अज्ञाव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव एवं बक्सर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के सारा गांव निवासी 22 वर्षीय कामता यादव के रूप में की गई है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि पलामू के एसपी से मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि औरंगाबाद के ओबरा से एक पिकअप वाहन के जरिए गोवंशीय पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस ने चियांकी के पास व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.